{"_id":"5e1f620e8ebc3e4b6713fef0","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3921421164","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! जमानत के बहाने पुलिस ने सादे कागज पर लगवाया अंगूठा, पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! जमानत के बहाने पुलिस ने सादे कागज पर लगवाया अंगूठा, पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई ये गुहार
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से मिलने जाती निगोही क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तिलहर से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा और निगोही एसओ जयशंकर सिंह के बीच चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। विधायक पक्ष की महिला ने बेटे की जमानत कराने के बहाने एसओ के करीबी नेता पर सादा कागज पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत एसपी से की है।
निगोही थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने ऊनकलां निवासी शहबाज उर्फ कल्लू और आबिद को चोरी की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार करके उनका चालान कर दिया था। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया था। भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा ने शहबाज और आबिद को फर्जी तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप एसओ पर लगाया हैं। इस मामले में एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीजीपी तक से शिकायत भी कर चुके हैं। डीएम कार्यालय जाकर भी विरोध जताया था। हालांकि अभी इस मामले में जांच चल रही है।
बुधवार को विधायक पक्ष की मलीना बेगम अपनी बेटी नजमा के साथ एसपी से मिलीं और पत्र देकर एसओ पर आरोप लगाया कि उनके बेटे को विपक्षियों के कहने पर फर्जी रूप से जेल भेज दिया गया। मनीला बेगम का आरोप है कि 14 जनवरी को वह बेटे की जमानत के लिए कचहरी गई थीं। वहां उन्हें एक प्रमुख पाटी का नेता मिला, जिसने खुद को वकील बताया। साथ ही उनके बेटे की जमानत कराने का पूरा भरोसा दिया। उसके बहकावे में आकर मनीला ने साधा कागजों पर अंगूठा लगा दिया। अब उन्हें शक है कि उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया है। उनका आधार कार्ड भी रख लिया। मलीना की बेटी, बहन नजमा का कहना कि उनके पास निगोही के गांव जठीयुरा निवासी एक युवक आया और नेताजी बताकर एक व्यक्ति से अपने मोबाइल से बात कराई। उस नेता ने एसओ के पक्ष में बयान देने को दबाव बनाया। साथ ही शहबाज की जमानत जल्द कराने का लालच दिया था। उसी के बहकावे में आकर मां-बेटी कचहरी गई थीं। आरोप है कि एसओ ने ही साजिश के तहत उसे उनके पास भेजा था।