मदनापुर। पुलिस ने क्षेत्र के गांव बुधुवाना में 16 गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को कब्जे में लिया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों का पशु क्रूरता अधिनियम व धोखाधड़ी आदि के तहत चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधुवाना गांव के पास ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में 16 बैल भरे थे। दरोगा विपिन कुमार ने बताया कि सहारनपुर के थाना व कस्बा बेहटा निवासी ट्रक चालक मो. इरशाद व हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव निजियानी निवासी नफीस, चंदौली के थाना हसनगंज उन्नाव निवासी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों सौंप दिया है। इस दौरान रहीशपाल सिंह व कमल आशुतोष, इमरान, योगेंद्र, सौरभ कुमार आदि पुलिस कर्मी रहे।