{"_id":"5dee9df28ebc3e882043763e","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly387437945","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार
विज्ञापन
तिलहर। नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक बिल्डर की कार अचानक आग का गोला बन गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कार में सवार बिल्डर व उनके साथी बाल-बाल बच गए।
कार में सवार कालोनाइजर अली अहमद ने बताया कि वह कानपुर स्वरूप नगर के रहने वाले हैं। वह अपने साथी मनसूर अली के साथ बरेली से लखनऊ जा रहे थे। तिलहर के पश्चिमी मोड़ पर उनकी कार का पहिया पंचर होने से टायर खराब हो गया। उन्होंने कार रोकने के बाद पंचर हुआ पहिया बदल दिया और वहां से चल दिए। करीब दो किमी चलने के बाद करीब 8:30 बजे तिलहर इलाके में डिग्री कॉलेज के समीप पहुचंने पर अचानक कार के इंजन से धुएं के साथ लपटें निकलने लगी। उन्होंने कार रोकने के बाद बोनट खोला और आग बुझाने को मिट्टी डालना शुरू कर दिया। मगर तब तक आग पूरी कार में फैल गई। कार से आग की लपटें निकलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई और दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। इसकी सूचना मिलने पर तिलहर प्रभारी निरीक्षक सुनील अहलावत और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू लिया। अली अहमद ने बताया कि कार में रखे 40 हजार रुपए और मोबाइल जल गए।