{"_id":"5dee9d3b8ebc3e87a3594184","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3874370102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में हत्यारोपी के घर प्रधान पक्ष के लोगों ने किया हमला, लूटपाट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में हत्यारोपी के घर प्रधान पक्ष के लोगों ने किया हमला, लूटपाट, तोड़फोड़
विज्ञापन
पुवायां। प्रधान की हत्या से बौखलाए उनके पक्ष के करीब दो दर्जन लोगों ने सोमवार को पुवायां इलाके में रहने वाले एक हत्या आरोपी के घर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर असलाह और लोहे की रॉड लिए थे। हमलावरों के तेवर देख ग्रामीण विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रधान पक्ष के 25 से 30 लोग बाइकों पर सवार होकर अवैध हथियार और लोहे की रॉड लिए मोहनपुर बलरामपुर जा धमके और हत्या आरोपी यासीन के घर पर हमला बोल दिया। यासीन की पत्नी साबरून ने खेत में छिपकर जान बचाई। घर में मौजूद यासीन की छोटे भाई शमीम की पत्नी नूरजहां को हमलावरों ने जमकर पीटा। यासीन के घर का सारा सामान तोड़ दिया गया। घर के बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद हमलावर मौके से चले गए। काफी देर बाद घर लौटने पर साबरून ने पुलिस को सूचना दी तो कार्यवाहक थानाध्यक्ष संदेश यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद संदेश यादव मोहम्मदी कोतवाली गए और वहां की पुलिस को घटना की जानकारी दी। साबरून के अनुसार हमलावर उसके घर से लाखों के जेवर सहित तीन लाख रुपये लूट ले गए हैं।
यह था मामला
जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव खजुरिया में प्रधानी और कोटे को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। कई बार फायरिंग और झगड़ा हो चुका है। खजुरिया के प्रधान मोहम्मद इलियास की छह दिसंबर को दिन में 11 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह चचेरे भाई सहीम के साथ अपने पुत्र माजिद के निकाह की तैयारियों केे सिलसिले में खरीदारी करके घर लौट रहे थे। हमले में सहीम घायल हो गए थे। इससे पहले प्रधान के एक पुत्र शाहिद की 2008 में हत्या कर दी गई थी। प्रधान के पुत्र का सात दिसंबर को निकाह होना था, लेकिन हत्या के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गई थीं। इस मामले में माजिद खां की ओर से लखीमपुर खीरी के ग्राम खजुरिया के मालूक खां, इसरायल खां, जलीस खां, शाहिद खां, मशील खां, इसत्खार उल्ला, नवाब खां, लईक, जकरूल्ला और शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर बलरामपुर निवासी यासीन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मोहम्मदी पुलिस ने इसरायल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और नवाब ने समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे थे जेवर-रुपये
यासीन की पत्नी साबरून ने बताया कि उसकी पुत्री सलमा की शादी तय हो चुकी है। इसके लिए जेवर, रुपये रखे थे, जो लूट लिए गए हैं। कहा कि अगर वह घर से नहीं भागती तो हमलावर उन्हें मार डालते।
हमलावरों के खौफ से घरों में कैद हुए गांववाले
गांव में हमलावरों के खुलेआम असलाह लहराने पर गांववाले सहम गए। गांववालों ने बताया कि हमलावर बेहद उग्र थे। यदि कोई बोलता तो उसको खतरा हो सकता था, इस कारण सभी ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर खुद को बचाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संदेश यादव ने बताया कि लूट की बात पूरी तरह से गलत है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण कुमार, सीओ पुवायां