फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

चिनौर में युवक ने खुद को गोली से उड़या

Tue, 10 Dec 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। शहर से सटे चिनौर गांव में एक युवक ने कमरे में बंद होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने पर पड़ोसियों को लगा कि पटाखा छूटा होगा। दोपहर बाद पिता के घर लौटने पर घटना का पता चला। तमंचा मौके पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते अरुण पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

करीब 25 वर्षीय अरुण थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव निवासी रामआसरे का बेटा था। अरुण पत्नी सावित्री और पांच साल के बेटे रूद्र के साथ माता-पिता से अलग मकान में रहता था। अरुण की पत्नी सावित्री पिछले करीब तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को अरुण काम पर नहीं गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अरुण के घर में फायर हुआ। पड़ोसियों को लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा होगा। दोपहर करीब एक बजे रामआसरे बेटे को देखने गए तो अरुण का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। उनके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। रामआसरे ने बताया कि अरुण कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था। क्या परेशानी थी कभी कुछ बताया नहीं। उनकी अरुण से ज्यादा बात नहीं होती थी।
विज्ञापन

रात 11 बजे तक पिता ने सुनी बेटे की आवाज
रामआसरे ने बताया कि अरुण शराब पी लेता था। रात करीब 11 बजे तक उसकी आवाज सुनी, लेकिन उसके बाद सो गए। सुबह उठे तो खेत पर चले गए। दोपहर को लौटे तो बेटे की लाश मिली। रामआसरे रोजा क्षेत्र के हथौड़ा गांव के मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में पता लगा है कि पारिवारिक कलह के चलते अरुण ने आत्महत्या की। तमंचा भी मौके पर पड़ा मिला। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। - केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed