{"_id":"5da70a7b8ebc3e93a45fde18","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3803746190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में छह कसाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में छह कसाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर कोतवाली पुलिस ने हाइडिल बाईबाग के जंगल में बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए लोगों के पास से गोवंशीय पशुओं को काटने के उपकरण तीन कुल्हाड़ी, पांच छुरी और दो तमंचे बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि कुछ लोग हाईडिल बाईबाग के जंगल में गोवंशीय जानवरों को पकड़कर काटने की तैयारी में बैठे हैं। सूचना के आधार पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर शहर के मोहल्ला अंटा निवासी मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद आलम कुरैशी, तारीन जलालनगर निवासी मोहम्मद रईस, झंडा कला निवासी शुऐब, थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी फैजान, दलेलगंज-चमकनी गाड़ीपुरा निवासी मोहम्मद नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तीन कुल्हाड़ी, दो तमंचे और पांच छुरी बरामद की हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम व पुलिस पर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।