फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बहगुल नदी में तैरता मिला युवक का शव, पूर्व विधायक ने बुलाई पुलिस

Tue, 15 Oct 2019 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
जैतीपुर। बहगुल नदी में लाश उतराती देख पूर्व विधायक राजेश यादव ने गाड़ी रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। मृतक की शिनाख्त कटरा थाना क्षेत्र के कंकलिया धर्मपुर निवासी रामसहाय मौर्या के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को कटरा के पूर्व विधायक राजेश यादव जैतीपुर स्थित बहगुल नदी के पुल से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नदी में बहती लाश पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाकर, जैतीपुर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस 500 मीटर की दूरी होने के बावजूद काफी देर तक नहीं पहुंची। जिस पर पूर्व विधायक ने एसपी सिटी से बात की, जिसके बाद पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल और उसकी शिनाख्त कराई गई। मृतक कटरा थाना क्षेत्र के कंकलिया धर्मपुर निवासी राम सहाय मौर्य 50 पुत्र खुमान बताया गया। उसके परिजन को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने ही बताया कि रामसहाय दो दिन से लापता था। शनिवार को एक बजे वह घर से भैंस चराने के लिए गया था। उसके बाद बह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला और आज लाश मिली है।
विज्ञापन

मृतक राम सहाय की चार बेटियां व एक बेटा है। उसकी पत्नी प्रेमवती व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के परिजनों ने रामसहाय की हत्या किए जाने की जाने की आशंका जताई है। लेकिन किसी भी रंजिश से इंकार किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed