{"_id":"5da4bf688ebc3e0172327c7f","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3802098196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक लेने गई बालिका से दुकानदार ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक लेने गई बालिका से दुकानदार ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक खरीदने गई बालिका को दुकानदार ने दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि बालिका के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर लोग आ गए और उन लोगों ने आरोपी के चंगुल से बालिका का बचाया। बालिका की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी रविवार सुबह 11 बजे मेहमानों के लिए एक दुकान पर पेप्सी लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार फरीद खां ने उसकी बेटी का हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। बेटी के चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। उन लोगों ने फरीद के चंगुल से बेटी को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बालिका से छेड़छाड़ के मामले की रिपोर्ट पिता की तहरीर पर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बालिका का मेडिकल कराया जाएगा।
सुनील अहलावत, इंस्पेक्टर तिलहर