{"_id":"5da36e168ebc3e93c63396ae","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly380070397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का झूला: पहले जलालाबाद अब खुटार में जंपिग झूले ने ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का झूला: पहले जलालाबाद अब खुटार में जंपिग झूले ने ली युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। बगैर किसी सुरक्षा के मेलों में लगाए जाने वाले झूले जानलेवा साबित हो रहे हैं। जिले में अब तक जंपिंग झूले दो लोगों की जान ले चुके हैं। पिछले सप्ताह जलालाबाद में जंपिंग झूले से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई थी। शनिवार रात खुटार के रामलीला मेला में लगे जंपिंग झूले पर कूदते समय हालत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई।
खुटार कस्बे के मोहल्ला बगियानाथ निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र कुमार शनिवार रात रामलीला मेला देखने गया था। मेले में जंपिंग झूले पर कूदते समय वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। चर्चा यह भी है कि वीरेंद्र झूले से गिर गया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। इसका पता लगने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो वीरेंद्र बेसुध पड़ा था। फौरन उसे खुटार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार सुबह परिवार के लोग वीरेंद्र को लखनऊ ले जा रहे थे, मगर लखनऊ पहुंचने से पहले उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन रास्ते से शव लेकर घर लौट आए। परिवारवालों ने बताया कि वीरेंद्र का पुत्र सौरभ हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता है।