{"_id":"5d7d38068ebc3e93da78775f","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly376209717","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लेकर स्कूल जाने वाले छात्र के पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लेकर स्कूल जाने वाले छात्र के पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। शुक्रवार को पुवायां नगर के एक स्कूल में छात्र के पास से तमंचा बरामद होने के मामले में पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
बता दें कि क्षेत्र के गांव इटौली निवासी कक्षा नौ का एक छात्र शुक्रवार को अपने साथी छात्रों पर रौब गांठने के उद्देश्य से अपने बैग में तमंचा रखकर स्कूल पहुंच गया था। इसके बाद उसने अपने साथी छात्रों को तमंचा दिखाया तो छात्रों ने मामले की जानकारी शिक्षकों को दे दी। शिक्षक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर छात्र को हिरासत में लेकर तमंचा ले लिया था। इसके बाद छात्र का पिता कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने छात्र को छोड़ दिया और उसके पिता को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पुलिस ने छात्र के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि छात्र अपने घर से तमंचा लेकर आया था, इसलिए उसके पिता को जेल भेज दिया गया है।