फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कड़े कानून के बाद भी नहीं रूक रही दुष्कर्म की घटनाएं

Wed, 11 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। सवारी के रूप में महिला को वैन में बिठाने के बाद रास्ते में वैन रोक कर महिला को धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी का पुलिस ने पता लगा लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वैन के नंबर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि वैन शाहजहांपुर शहर के एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वैन चालक जनपद लखीमपुर के पसगवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस चालक के बारे में पूरी जानकारी जुटा चुकी है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी महिला पुलिस के साथ पीड़िता को घटना स्थल पर लेकर पहुंचे और जांच की। पुलिस मान रही है कि पीड़िता घटना स्थल को लेकर कुछ कंफ्यूजन की स्थित में है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद सही घटना स्थल का पता लग सकेगा। सीओ प्रवीण कुमार ने बतासा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। छानबीन के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली है कि वैन चालक वाहन से सवरियां ढोता है। इससे आशंका यह भी है कि चालक ने इस तरह की और भी घटनाओं को अंजाम दिया हो सकता है। सही जानकारी चालक के गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ में ही सामने आ सकेगी, लेकिन सवारियां ढोने वाले वैन चालक के महिला यात्री के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर लोग तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान के बाद मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही वैन चालक को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
अपर्णा गौतम, एएसपी शाहजहांपुर
पुवायां। कड़े कानून के बाद भी दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास की घटनाएं नहीं रुक रही है। इसका एक कारण पुलिस का कार्रवाई करने में ढ़िलाई बरतना भी बड़ी वजह है। कई मामले तो काफी समय से लंबित हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी पुलिस ध्यान देने की जरूरत नहीं समझती है।
खुटार थाना क्षेत्र की एक युवती का आरोप था कि बंडा क्षेत्र के युवक ने उसे झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो, फोटो बना लिए। इसके बाद आरोपी उसे काफी समय तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर वह घर चली गई तो आरोपी फोटो, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे अपने पास आने को कहने लगा। परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों से गुहार लगाने पर 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज हुई और उसका मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान भी कराए गए, लेकिन आज तक आरोपी को नहीं पकड़ा गया है।

एक अन्य मामले में बंडा के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया था कि आठ अगस्त की सुबह उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच को गई थी। खेत में उसे अकेली देख गांव के ही एक युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में आठ अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर है। इस प्रकार कई किशोरियों और युवतियों के गायब होने के मामले में भी पुलिस उनका पता नहीं लगा सकी है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed