फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूटने के बाद हत्या करने का आरोप

Wed, 04 Sep 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
crime
कलान। कलान पुलिस ने मंगलवार को जिस युवक की सड़क दुर्घटना में मौत बताकर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया था, उसके परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर थाने गेट पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि युवक की हत्या उसके ही साथी ने डेढ़ लाख रुपये व बाइक लूटने के बाद की है। दो घंटे तक हुई नोकझोंक के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना क्षेत्र गांव सथरा धर्मपुर व हाल निवासी कांट की सुनीता ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर की शाम को उसके पति उपदेश (40) के नरसुइया के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची, तब तक उसकी पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटना में मौत होने की बात कहते हुए पति उपदेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम होने के दूसरे दिन मंगलवार को परिवार के लोग उपदेश का शव लेकर थाना गेट पर पहुंचे और शव को गेट पर रख कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि उपदेश की हत्या उसके साथी थाना कांट के गांव विक्रमपुर निवासी दुर्गेश ने अपने साथियों से मिलकर की है। वह उसके पति को घर से बुलाकर यह कह कर ले गया था कि कलान क्षेत्र में लेवर से मिलवाना है। इस पर मेरे पति घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर अपनी बाइक से उसके साथ गए थे और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी और रुपये व बाइक लूट ली। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाए। जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस पर थानाध्यक्ष ने पत्नी सुनीता की तहरीर पर दुर्गेश व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उपदेश तीन वर्ष से कांट में परिजनों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर जो चोटें मिलीं हैं वह प्रथम दृष्ट्या एक्सीडेंटल लग रही हैं। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट में एक को नामजद कराया गया जबकि दो लोग अज्ञात में हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतराम राय, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed