फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

डेढ़ लाख की नकदी सहित छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बंडा। एक घर के बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये सहित लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। यूपी-100 पर सूचना दिए जाने पर सोमवार शाम पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बंडा गांव लक्ष्मणपुर गांव की निवासी विजय प्रताप ने बताया उनका एक भाई बादाम सिंह बरेली के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। उसके भाई का कुछ कीमती सामान घर में ही रखा हुआ है। किसी समय चोर उसके घर में घुस आए और बक्से, अलमारी का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये व सोने चांदी के लगभग साढ़े चार लाख रुपये कीमत का जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए। सोमवार को उसने अपनी मां से डीजल लाने के लिए रुपये मांगे तो अंदर जाने पर बक्से और अलमारी के ताले टूटे देख और सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला। विजय प्रताप ने मामले की सूचना यूपी-100 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया पुलिस मौके पर गई है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed