फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुलिस ज्यादती का वीडियो वायरल, राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Mon, 19 Aug 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी के एक पीड़ित परिवार के साथ पुलिस ज्यादती का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मामले को सीओ सिटी महेंद्रपाल सिंह सिरे से खारिज कर रहे हैं, वहीं एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर मामला राज्य महिला आयोग की सदस्य के संज्ञान में आने पर उन्होंने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी भगवती रस्तोगी पत्नी उत्तम लाल रस्तोगी की कॉलोनी के मोनू शर्मा के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर शुक्रवार की रात मोनू शर्मा पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। मामले में भगवती रस्तोगी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। इधर पीड़ित महिला ने अजीज गंज चौकी पुलिस पर भी ज्यादती का आरोप लगाया है। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें महिला का कहना है कि अजीजगंज चौकी पुलिस ने विपक्षियों के बहकावे में आकर उसके बेटे राहुल रस्तोगी को घर से उठा लिया और चौकी ले जाकर बेरहमी से पीटा। जब घर की महिलाएं चौकी पहुंचीं तो पुलिस कर्मियों ने अभद्र आचरण किया और अश्लील बातें कहीं। बमुश्किल जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने उनके बेटे को छोड़ा और रिपोर्ट दर्ज की। वहीं इस मामले को राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने इस संबंध में अफसरों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में महिला के साथ की गई अभद्रता का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में अफसरों से वार्ता कर मारपीट करने वालों व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा जाएगा। पीड़ित महिला की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता बंसल, सदस्य राज्य महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed