{"_id":"5d584e298ebc3e89db48abcc","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3727146170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। हत्या के प्रयास के आरोपी की तलाश में गई पुलिस पर एक घर में घुसकर तोड़फोड़ व परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार विधायक के पास गुहार लगाने पहुंचा तो मामला एसपी तक पहुंच गया। विधायक की शिकायत पर एसपी ने आरोपी दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया।
क्षेत्र के गांव मिल्किया निवासी अमरपाल ने बताया कि शनिवार तड़के वह परिवार के साथ सो रहे थे। उसी दौरान निगोही थाने के दरोगा युगरतन दो अज्ञात सिपाहियों के साथ उसके घर में घुस आए और बेटों को पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे। जब उसने पकड़ने का कारण पूछा तो दरोगा ने उनके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दरोगा और सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी। घर की महिलाओं और बुजुर्ग को जमकर पीटा। मारपीट के बाद पुलिस कर्मी वहां से चले गए। मारपीट में नन्ही देवी, सुनीता और अमरपाल घायल हो गए। पीड़ित परिवार विधायक रोशनलाल वर्मा के पास पहुंचे और उन्होंने पुलिस की ज्यादती की दास्ता सुनाई। पुलिस की दबंगई से नाराज विधायक पीड़ित परिवार को लेकर थाने पहुंच गए। विधायक को देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। विधायक ने दरोगा और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर एसपी से बात की और कार्रवाई न होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी। एसपी ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर भी दी गई। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं देर शाम एसपी ने बताया कि आरोपी दरोगा युगरतन सिंह और दरोगा विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।