फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime lab sempal

पिकअप वाहन से सरसो तेल का लिया सेंपल

Mon, 22 Jul 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime lab sempal
शाहजहांपुर। नकली सरसों तेल की सप्लाई किए जाने की सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक सरसों तेल के पीपा से भरी पिकअप को कब्जे में ले लिया और तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं मामला कॉपी राइट का भी बताया जा रहा है लेकिन मामले में लिखित शिकायत नहीं होने पर सिर्फ सैंपल लेने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे केरूगंज क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पिकअप गाड़ी में सरसों के तेल से भरे हुए पीपा लदे थे। उन पीपों पर शहर की एक कंपनी के रैपर लगे हुए थे। कंपनी मालिक ने रैपर देखे तो चालक से पूछना शुरू कर दिया कि यह माल कहां से लोड करके लाए हो, इस पर चालक और कंपनी मालिक के बीच नोंकझोंक हो गई। इस पर कंपनी मालिक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी कि नकली तेल की बड़ी खेप जा रही है। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश वर्मा पहुंच गए और सरसों तेल के पीपा लदी गाड़ी को पकड़ चौकी ले गए। जहां जांच पड़ताल शुरू हुई तो जिस व्यापारी का पिकअप में तेल लदा था, वह भी आ गया और मामला एक-दूसरे व्यापारियों से जुड़ा होने के कारण व्यापारी ने दबाव बनाकर कंपनी मालिक को लिखित शिकायत नहीं करने दी। हालांकि इतना बवाल होने के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तेल का सैंपल ले लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कॉपी राइट का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया सरसों का तेल ठीक मालूम हो रहा है, फिर जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि जांच में सैंपल फेल होता है तो कार्रवाई की जाएगी। कॉपी राइट का मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed