{"_id":"5d25d1da8ebc3e6d046f6e0e","slug":"crime-in-shajhanpur-shahjahanpur-news-bly3680527160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कुतुआपुर में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में धन्नी से धोती के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर बुजुर्ग निवासी शिवानी पत्नी नरेश ने बताया कि उसने 20 वर्षीय बेटी सोनी की शादी एक साल पहले थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कुतुआपुर निवासी विश्राम के बेटे रामचरन के साथ की थी। दहेज में बाइक दिए जाने की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसने दो माह पहले बेटी के ससुराल वालों को आर्थिक तंगी का वास्ता देकर समझाया था लेकिन ससुराल वाले फिर भी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। उसे बुधवार सुबह करीब सात बजे पुलिस के जरिये बेटी की मौत की जानकारी मिली। घटना के बाद से मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतका के ससुर विश्राम ने बताया कि वह और उनका बेटा रामचरन व पत्नी बेलावती खेत पर खीरा भर रहे थे। बेटा रामचरन घर पहुंचा तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो सोनी का शव धन्नी से धोती के सहारे फंदे से लटक रहा था। वहीं थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।