{"_id":"5d2c88fe8ebc3e6cc050459b","slug":"crime-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly368695761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी क्लब में रखी ट्रॉफी और शील्ड चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी क्लब में रखी ट्रॉफी और शील्ड चोरी
विज्ञापन
शहर के टाउनहाल स्थित हॉकी क्लब के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने ट्रॉफी, शील्ड आदि चोरी कर लीं। मामले की जानकारी तब हुई, जब हॉकी क्लब से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। हॉकी क्लब सोसाइटी के संयुक्त सचिव ने मामले की तहरीर सदर पुलिस को दी है।
संयुक्त सचिव करीम खां ने बताया कि टाउन हाल हॉकी क्लब मैदान और उसकी बिल्डिंग पर 30 नवंबर 2017 को प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद हॉकी क्लब की ओर से जिला जज की कोर्ट में वाद दायर किया गया। जिसमें कोर्ट ने यथास्थिति का आदेश पारित करते हुए प्रशासन के हस्तक्षेप के कारण क्लब का संचालन कुछ माह से शून्य है। आरोप लगाया कि खेल गतिविधियां नहीं होने के कारण यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है। कुछ लोगों ने हॉकी क्लब की बिल्डिंग के कमरे में रखीं खिलाड़ियों की ट्राफियों और शील्ड को चोरी कर लिया। सोमवार दोपहर जब वह हॉकी क्लब पहुंचे तो वहां कमरे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर कमरे में सामान बिखरा था और शील्ड व ट्राफियों पर लगी पीतल गायब थी। उसने बताया कि यह ट्राफियां और शील्ड करीब सौ साल पुरानी थीं। चोरी की सूचना यूपी 100 पुलिस व थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। प्रभारी सदर बाजार थाना अमित सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।