फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crime Branch team reached the bus depot in search of CCTV footage.

Shahjahanpur News: सीसी कैमरे की फुटेज की तलाश के लिए रोडवेज अड्डे पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

Thu, 22 Oct 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch team reached the bus depot in search of CCTV footage.
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर टाइम कीपर नृपेश सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के मामले की सीसी कैमरों की फुटेज तलाशने के लिए बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। टीम के जांच करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। एआरएम अब मामले की गहनता से जांच कराने के लिए बृहस्पतिवार को एसपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को एंटी करप्शन टीम ने परिवहन निगम के टाइम कीपर नृपेश सिंह को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। घटना के बाद बस अड्डे की सीसी कैमराें की फुटेज तलाश की गई। इस बीच कैमरे बंद होने या फुटेज डिलीट होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

सीसी कैमरों का कंट्रोल रूम एआरएम कार्यालय में है। उसकी चाबी एआरएम व एक अन्य कर्मचारी के पास रहती है। ऐसे में एआरएम ने किसी साजिश का शक जताते हुए पड़ताल शुरू कराई। स्थानीय व लखनऊ से आए आईटी विशेषज्ञ ने कैमरों की फुटेज तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस बीच एआरएम ने क्राइम ब्रांच की टीम से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने बस अड्डे पर पहुंचकर कंट्रोल रूम का परीक्षण किया। वहां डीवीआर आदि को देखा। उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने कैमरे लगाने वाली संस्था से संपर्क साधने की सलाह दी।

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि कैमरे की फुटेज के मामले को लेकर वह बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे। उनसे पूरे मामले को अपने स्तर से गहनता की जांच कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed