फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime, bjp leader

सफाई नायक को धमकाने पर भाजपा नेता पर रिपोर्ट

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime, bjp leader
शाहजहांपुर। सैनिटाइज कराने के नाम पर सफाई नायक को धमकी देना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने चौक कोतवाली का घेराव करते हुए भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे बिना कार्रवाई शांत होने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सफाई नायक की तहरीर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तब सफाई कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर तीन में तैनात सफाई नायक अर्जुन के मुताबिक सफाई निरीक्षक ने उन्हें तिलहरजई निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के यहां सैनिटाइजेशन करने को कहा था। इस पर बुधवार को उन्होंने अरुण गुप्ता से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि अरुण गुप्ता ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली दी और कहा कि वह भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं, इसलिए पहले उनके घर सैनिटाइजेशन होगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इससे सफाई कर्मचारी गुस्से में आ गए और बुधवार सुबह करीब 10 बजे चौक कोतवाली पहुंच गए। भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह और कोतवाल प्रवेश सिंह ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सफाई नायक अर्जुन की तहरीर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, तब सफाई कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

सफाई नायक का भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ विवाद हो गया था। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी। - प्रवीण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed