{"_id":"61bceb01ad4f1662207bcae0","slug":"crime-arest-shahjahanpur-news-bly4695974100","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से रंगदारी मांगने में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से रंगदारी मांगने में गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने के आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे क्षेत्र के कचहरी के गेट नंबर दो के पास से गैंगस्टर विशाल विद्यार्थी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के किसान वाली गली निवासी हिमांशु गुप्ता 27 नवंबर को अपनी कॉस्मेटिक दुकान बंद कर घर जा रहे थे। आर्य महिला इंटर कॉलेज के पास उनको मोहल्ला बहादुरगंज निवासी विशाल विद्यार्थी और लकड़ी मंडी के रहने वाले उसके साथी लक्ष्मीकांत शर्मा ने अपने चार साथियों के साथ आकर उसे रोक लिया। व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे।
विरोध करने पर उसके मारपीट कर पिस्टल तानकर बेटे के अपहरण करने और व्यापार बंद करने की धमकी दी। पीड़ित ने दो दिन बाद 29 नवंबर को थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी थी। विशाल के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम कचहरी के गेट नंबर दो से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।