फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime accident

पानी भरे गड्ढ़े में पलटा ट्रैक्टर, चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime accident
जैतीपुर/ कटरा। ट्रैक्टर के अगले पहिये का स्पंडल टूटने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में चचेरे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव लाईखेड़ा गांव लाईखेड़ा निवासी गफूर मोहम्मद का 20 वर्षीय पुत्र जोहेब अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय शोहेब पुत्र मुस्तफा के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत से गन्ना भरने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे गांव के पास ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक स्पंडल टूट गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पानी भरे गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे दोनों भाई उसके नीचे दब गए। सुबह कड़ाके की ठंड में पानी के अंदर ही दोनों की मौत हो गई। सुबह आठ बजे करीब राहगीरों ने जब ट्रैक्टर पलटा देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। रिश्ते के दो भाइयों जोहेब और शोहेब की हुई मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाईखेड़ा निवासी जोहेब पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। जोहेब इंटर का छात्र था। वहीं शोहेब तीन बहनों शिया, नेजा, नाज में इकलौता था। वह हाईस्कूल में पढ़ रहा था।
विज्ञापन

जिंदा होने की उम्मीद में ले गए बरेली
शाम करीब छह बजे एक रिश्तेदार ने सोहिब के मुंह में गरम दूध डाल दिया, तभी कुछ लोग कहने लगे कि शरीर में हरकत हुई है। अभी जिंदा है। इसी उम्मीद में परिजन उसे लेकर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed