{"_id":"611c0aac8ebc3e42ab2e68bb","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly4566860121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में मां को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में मां को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम तीन लोगों ने घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ की। जब मां ने विरोध किया तो तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 16 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले श्रीपाल, शिलांकुर उर्फ गुड्डू और रजनीश उसके घर में घुस आए और अकारण गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी।
बेटी से छेड़छाड़ का मां ने विरोध किया तो आरोपी श्रीपाल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। शोर मचने पर हमलावर वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में ले आई। सीएचसी में महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला की हालत में अब सुधार है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 504, 506, 307 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।