{"_id":"60072b6b8ebc3e31862e20be","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly43437177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्नौत नदी में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्नौत नदी में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
नवजात के शव का फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। हनुमत धाम पुल के पास खन्नौत नदी में एक नवजात का उतराता मिला। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन एवं चौक कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।
मंगलवार को हनुमत धाम पुल के पास खन्नौत नदी में शाम करीब चार बजे एक नवजात का शव लोगों ने देखा। किसी ने इसकी सूचना थाना आरसी मिशन और चौक कोतवाली में दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला। जहां शव मिला था वह क्षेत्र चौक कोतवाली में आता है इसलिए चौक कोतवाली पुलिस शव को ले गई। एसएसआई कोतवाली शिवबरन यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शव को किसने फेंका, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
लगातार तीसरे दिन मिला नवजात का शव
मंगलवार को नवजात का शव मिलने की यह तीसरी घटना है। रविवार को कलान के एक गांव में नवजात का शव मिला था। बच्ची जिंदा थी। पुलिस ने उसे एक ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया था। सोमवार को पुवायां में एक नवजात का शव मिला था जिसे कुत्ते और पक्षी नोंच रहे थे। अब मंगलवार को खन्नौत नदी में नवजात का शव बरामद हुुुआ है।