{"_id":"5e7519138ebc3e6feb3e8b3a","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly400283144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने भाजपा के निर्वतमान सभासद को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने भाजपा के निर्वतमान सभासद को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार ने निवर्तमान सभासद को पीट दिया। इसे लेकर मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व एससी एसटी एक्ट के धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला अजीजगंज निवासी संजय कुमार वार्ड संख्या तीन से भाजपा से निवर्तमान सभासद है। उन्होंने 19 मार्च को दोपहर 12 बजे नगर निगम के जेई मनोज कुमार को गंगाराम के मकान से कुंवर पाल सिंह के मकान तक आरसीसी रोड पर गलियां मर्ज होने के लिए बुलाया था। जेई ने अजीजगंज निवासी ठेकेदार वीरेश कुमार वर्मा को बुलाया और कहा कि जो निर्माण कार्य में पैसा बचा है, उससे इन गलियों को भी बनवा दो। आरोप है कि इस पर ठेकेदार ने अपने भतीजे लिमका और बेटे आशीष वर्मा के साथ मिलकर सभासद संजय को लाठी लातों घूसों से पिटाई कर दी। पिटाई से उनके समर्थक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर वीरेश कुमार वर्मा, लिमका, आशीष वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।