{"_id":"6148e6cc8ebc3e9d66362060","slug":"cricket-shahjahanpur-news-bly4603026152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट को हराकर भावलखेड़ा ने बनाई जीत की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट को हराकर भावलखेड़ा ने बनाई जीत की हैट्रिक
विज्ञापन
मैच से पहले टॉस के दौरान मैदान पर मौजूद बेसिक के शिक्षक। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षकों के क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में रविवार को टीम भावलखेड़ा ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। नायक यदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की सेंट्रल पिच पर टीम भावलखेड़ा ने ब्लॉक कांट की टीम को 31 रन से हरा दिया।
रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम भावलखेड़ा की टीम के अफजाल व फरहान की सलामी जोड़ी ने 87 रन जोड़कर धमाकेदार शुरुआत दिलाई। अफजाल ने शानदार अर्द्धशतक लगाया व फरहान ने 37 रन बनाए। अनोज, पुनीत, शिव, नरमन व कुनाल ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांट की टीम ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण शीघ्र ही दबाव में आ गई। कप्तान सचिन मिश्रा, सौरभ चंदेल व आकिब जावेद ने कुछ अच्छे रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाने का प्रयास किया, लेकिन अनोज, नरमन, पुनीत, कुनाल व शिव की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चली और कांट की पूरी टीम 13 ओवर में ही 102 रन पर सिमट गई।