नायब बनते मोहब्बत गायब: दिल्ली में हुई मुलाकात, युवती ने प्रेमजाल में फंसा हड़पे 21 लाख, अधिकारी बनते वादे से मुकरी
कोर्ट ने बंडा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिल गया है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट ने गैर जनपद में तैनात एक नायब तहसीलदार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बंडा के थाना प्रभारी ने बताया कि आदेश मिल गया है, जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बंडा के गांव बसंतापुर गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली में कोचिंग करने गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने अपने परिवार के साथ षडयंत्र कर उनको प्रेमजाल में फंसा लिया।
युवती अपनी हर जरूरत पूरी करने के लिए नकद राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराती रही। इसके अलावा युवती ने अपने परिवार की जरूरतों के लिए उनसे नकद रुपये लिए, जो उसने युवती के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। करीब 21 लाख रुपये की राशि उसने युवती को दी।
इस दौरान युवती और उसके परिवार के लोग उसे शादी का आश्वासन देते रहे। इस दौरान युवती की नियुक्ति नायब तहसीलदार पद पर हो गई। नियुक्ति के बाद युवती और उसके परिवार के लोगों का व्यवहार उसके प्रति उपेक्षापूर्ण हो गया। उसने पूर्व संबंधों और धन खर्च करने की बात कही तो युवती ने अपने परिवार और एक पुरुष मित्र से षडयंत्र कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने मामले में एसपी को पत्र भी दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।