{"_id":"c6ff7d74c202c5cc49bc17c7e09c2fd1","slug":"counting-related-preparations-in-jalalabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में मतगणना संबंधी तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में मतगणना संबंधी तैयारियां शुरू
जलालाबाद।
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार से प्रशासन ने मतगणना संबंधी तैयारियां शुरू कर दीं। ब्लाक में पूरे दिन बीडीसी प्रत्याशियों के एजेंट बनाए जाने का कार्य चलता रहा जबकि मतगणना स्थल सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में बेरीकेडिंग समेत टेबिल आदि लगाए जाने की व्यवस्था होती रही।
मतदान कार्य निपटने के बाद एक नवंबर से शुरू होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया। शुक्रवार को सेठ सियाराम इंटर कालेज में नायब तहसीलदार की देखरेख में मतगणना संबंधी कार्य पूरे कराए गए। इस संबंध में पूछे जाने पर निर्वाचन अधिकारी जोगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मतगणना का कार्य एक नवंबर को आठ बजे से शुरू हो जायेगा। मतगणना के लिए अलग अलग कमरों में दस टेबिलें लगाई जाएंगी। प्रत्येक कमरे में दो टेबिलें होंगी। इनमें एक बार में दो बूथ खुलेगे। उन्होने बताया कि मतगणना के लिये बीडीसी प्रत्याशी स्वयं तथा अपने एक ऐजेण्ट को रख सकेगा यदि प्रत्याशी स्वयं अंदर न रहना चाहे तो उसे दो मतगणना एजेंट मिल सकेंगे। उधर सेठ सियाराम इंटर कालेज में जहां मतपेटिकाएं रखी गई है वहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।