फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counting of votes of army and paramilitary forces will be done separately

मतगणना: सेना और अर्धसैनिक बलों के वोटों की अलग से होगी गिनती

Mon, 07 Mar 2022 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes of army and paramilitary forces will be done separately
शाहजहांपुर के गांधी भवन प्रेक्षागृह में मतगणना का प्रशिक्षण लेते कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के तहत गत 14 फरवरी को मतदान के बाद दस मार्च को रोजा मंडी में मतगणना होगी। इसमें निर्वाचन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और घरों पर रहकर मतदान करने वाले 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों समेत दिव्यांगों के पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में विशेष मेज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य राज्यों में तैनात जिले के सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के वोटों की गिनती भी कंप्यूटरों के जरिये अलग मेज पर की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के मतगणना से जुड़े नियम निर्देशों से अवगत कराने के लिए शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में कर्मचारियों को दिए गए प्रशिक्षण में अधिकारियों ने यही बातें प्रमुखता से समझाईं। प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि मतगणना के बारे मेें जो भी बातें समझाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उनको सभी कर्मचारी भली प्रकार आत्मसात कर लें और जो बिंदु समझ में न आएं, उनके बारे मेें बिना किसी संकोच के सवाल करें। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी सावधानी के साथ पालन किया जाना है। सीडीओ ने कहा कि द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान दूसरे रैंडमाइजेशन में सभी गणना कर्मचारी और माइक्रो आब्जर्वर अनिवार्य रूप से मौजूद रहें क्योंकि उसमें विधानसभा क्षेत्रवार ड्यूटी का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व, मतगणना प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी/जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, प्रशिक्षण सहायक विनय कुमार पटेल आदि ने कर्मचारियों को वोटों की गिनती की चरणबद्ध प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पाठक ने कहा कि पोस्टल बैलेट और अन्य जनपदों मेें तैनात सेना समेत अर्धसैनिक बलों के जवानों के वोटों की गिनती अलग-अलग विशेष टेबिल पर होगी। यह काम पूरा होने के तुरंत बाद से ईवीएम के वोटों की चक्रवार गिनती की जाएगी। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में अन्य कई अधिकारी और तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
17 कर्मचारी प्रशिक्षण से गैरहाजिर, जारी होंगे नोटिस
गांधी भवन में शनिवार को आयोजित मतगणना के पहले प्रशिक्षण मेें सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित 114 टीमों के कुल 456 कर्मचारी बुलाए गए थे। रिजर्व श्रेणी के 12 अन्य कर्मचारी और माइक्रो आब्जर्वर भी बुलाए गए, लेकिन दोनों पालियों में 17 मतगणना कर्मचारी प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे। प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/ मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ के अनुसार आरंभिक जांच से पता चला कि अनुपस्थितों में कई ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिनकी विशेष कारणों से मतगणना ड्यूटी काटी गई है। ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे ओर उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पहले दिन अनुपस्थित रहे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का विशेष सत्र सोमवार को दोपहर तीन बजे से विकास भवन सभागार में होगा। बताया कि नौ मार्च को सुबह आठ बजे से दूसरे चरण के प्रशिक्षण में कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्रवार ड्यूटी कार्ड दिए जाएंगे। मतगणना के दिन दस मार्च को सुबह पांच बजे कर्मचारियों को टेबल का आवंटन आयोग से नामित प्रेक्षक की उपस्थिति मेें किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed