फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counting of votes could start at 10 am under tight security

कड़ी सुरक्षा में सुबह दस बजे शुरू हो सकी वोटों की गिनती

Wed, 13 Apr 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes could start at 10 am under tight security
शाहजहांपुर में मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान गेट पर भीड़ को ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से कराने के निर्देश दिए थे। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और मतगणना कर्मचारी सुबह सात बजे तक राजकीय पॉलीटेक्निक मतगणना केंद्र के निर्धारित कक्षों और मेजों पर पहुंचने लगे, लेकिन निर्धारित समय पर मत पेटिकाएं खुलने के बाद मतपत्र सीधे करने में ही कर्मचारियों को दो घंटे का समय लग गया। बाद में वोटों की गिनती शुरू करने के लिए लाउडस्पीकर से प्रत्याशियों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं को सुबह दस बजे अंदर बुलाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, तब तक भाजपा उम्मीदवार समेत दोनों निर्दलीय प्रत्याशी अंदर पहुंच चुके थे, लेकिन सपा उम्मीदवार अमित यादव शुरू से अंत तक मतगणना केंद्र में नहीं दिखे। इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर से लेकर अंदर तक बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने सुरक्षा का तिहरा घेरा बना रहा। एसपी एस. आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, एसपी सिटी संजय कुमार, एसडीएम सदर दशरथ कुमार आदि अधिकारी सुरक्षा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों से लगातार रखूंगा संपर्क : डॉ. सुधीर
शाहजहांपुर। नव निर्वाचित एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के सभी जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता पहले से प्रभावित है। उन्हें जीत दिलाने में बाकी काम पार्टी के वरिष्ठ जनों से लेकर आम कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों को यह शिकायत थी कि चुनाव जीतने के बाद एमएलसी उनसे संपर्क करने नहीं आते, लेकिन वह इस धारणा को मिटाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले क्षेत्र भ्रमण कर जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही दोनों जनपदों में जनहित के आवश्यक कार्यों का आकलन करेंगे, ताकि उन्हें कार्य सूची में शामिल किया जा सके। संवाद
परिणाम स्वीकार, विजेता को बधाई
विधान परिषद चुनाव के परिणाम को पूरी तरह से स्वीकार करते हैं। चुनाव में हमारी तरफ से कोई कमी नहीं रही थी। जीते हुए प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता को बधाई देते हैं, जनता ने उन्हें जो काम दिया, वह अच्छे से करें। -अमित यादव रिंकू, सपा प्रत्याशी
नव निर्वाचित एमएलसी
का ढोल बजाकर स्वागत
शाहजहांपुर। एमएलसी चुनाव के नतीजे घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपी सिंह राठौर, पुवायां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं इफको के डायरेक्टर बलवीर सिंह, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित, विधायक पुत्र अरविंद सिंह, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि के साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रोड पर आने के बाद अन्य तमाम कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ उनका स्वागत किया। संवाद

बिक्री नहीं होने से माला विक्रेता मायूस
शाहजहांपुर। एमएलसी चुनाव का परिणाम घोषित होने से पहले शहर के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी लल्लू माली बिक्री के लिए गुलाब के फूलों की मालाएं बनाकर राजकीय पॉलीटेक्निक के गेट पर पहुंच गए। बाद में नतीजे सामने आने पर वह मालाएं लेकर मतगणना केंद्र तक पहुंच गए। तब तक एमएलसी के स्वागत को तमाम पदाधिकारी शहर से बुके और मालाएं खरीदकर वहां पहुंच चुके थे। अपनी मालाएं बिकते नहीं देख लल्लू को कुछ नहीं सूझा तो अपनी मायूसी मिटाने के लिए उन्होंने आगे बढ़कर गुलाब की कई मालाएं निर्वाचित एमएलसी के गले में डाल दीं। लल्लू के अनुसार जैसी उम्मीद थी, वैसी बिक्री नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed