{"_id":"5e29e9d18ebc3e8d4063a728","slug":"corrupt-system-shahjahanpur-news-bly3931986105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां सैंपल भरने आई खाद्य सुरक्षा की टीम का व्यापारियों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां सैंपल भरने आई खाद्य सुरक्षा की टीम का व्यापारियों ने किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। अब ‘मिलावटखोर’ ही मिलावटखोरी पकड़वाएंगे। एफएसडीए के इस तुगलकी फैसले को लेकर सब हैरान हैं। पुवायां में कार्रवाई का विरोध करने पर एफएसडीए ने निर्णय लिया है कि अब व्यापारियों को साथ ही लेकर सैंपल भरे जाएंगे और मिलावटखोरों पर कार्रवाई करेंगे। इसको लेकर व्यापारी नेता भी चिंता में हैं कि मिलावटखोरी करने वाले अपने ही साथियों को वे कैसे पकड़वाएंगे। वहीं, इस फैसले से एफएसडीए अफसरों की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब टीम आने की सूचना पहले ही पहुंच जाएगी तो मिलावटखोरी पर रोक कैसे लग पाएगी।
त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। कुछ ही दिनों में बाजार होली समेत अन्य त्योहारों के लिए पूरी तैयारी में नजर आएगा। इसके साथ ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाएंगे। मगर एफएसडीए विभाग ने इन पर शिकंजा कसने के लिए इस बार हास्यास्पद तरीका अपनाया है। तय किया गया है कि छापा मारने की तारीख तय की जाएगी और व्यापारियों को साथ लेकर अफसर कार्रवाई करेंगे। यह तुगलकी फैसला पुवायां में कार्रवाई के दौरान विरोध पर लिया गया है। इससे अफसरों की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन व्यापारी नेता चिंता में आ गए हैं कि अपने बीच के ही मिलावटखोरों को वे कैसे पकड़वाएंगे।
सैंपल लेने के दौरान टीम पर व्यापारी उत्पीड़न का आरोप लगाने लगते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ। इस कारण व्यापार मंडल का सहयोग लेने का फैसला हुआ है। सैंपल लेने के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारी साथ रहेंगे। पूर्व सूचना के आधार पर यदि दुकानें बंद पाई गईं और सहयोग नहीं मिला तो शासन के निर्देशों के तहत सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
- रवि शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाहजहांपुर
सैंपल लेने के दौरान टीम पर उत्पीड़न के आरोप लगते हैं और विवाद की स्थिति बनती है। इसलिए व्यापार मंडल के लोग कार्रवाई के साथ रहेंगे। टीम किसको पकड़ेगी और किसको छोड़ेगी, इससे व्यापार मंडल का कोई लेना देना नहीं है। हमारा मकसद है कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं हो।
- पवन मिश्रा, महामंत्री, पुवायां व्यापार मंडल
पुवायां में सैंपल भरने गई टीम को व्यापारियों ने घेरा
- उत्पीड़न का आरोप लगा तो कार्रवाई छोड़कर बैरंगे लौटे अफसर
- तय किया कि अब व्यापार मंडल के सहयोग से की जाएगी सैंपलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने पहुंची एफएसडीए टीम का व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने घेराव कर लिया। काफी देर तक नोकझोंक के बाद सहमति बनी कि आगे से व्यापार मंडल के सहयोग से सैंपलिंग की जाएगी और अफसर कार्रवाई बीच में ही छोड़कर लौट गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य, रामजी शुक्ला, नरेंद्र कुमार शर्मा, जयपाल सिंह की टीम बृहस्पतिवार को पुवायां पहुंची। टीम निगोही रोड पर दूध से क्रीम निकालने वाली एक दुकान पर पहुंची और क्रीम का सैंपल लिया। टीम के पुवायां आने और सैंपल लेने की जानकारी पर व्यापार मंडल महामंत्री पवन मिश्रा के नेतृत्व में तमाम व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टीम का घेराव कर लिया। इस पर एफएसडीए की टीम बैकफुट पर आ गई और वार्ता के दौरान तय हुआ कि प्रत्येक माह एक नियत तिथि पर खाद्य विभाग की टीम पुवायां आएगी और व्यापार मंडल के सहयोग से सैंपल भरेगी। इसी तिथि पर दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे। इस दौरान मंगल मिश्रा, लकी गुप्ता, कुणाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।