फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corporator physical exploited woman in the warehouse

गोदाम में हैवानियत: सभासद ने बहाने से बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म; चारपाई के पास मिलीं टूटी चूड़ियां

Wed, 13 Sep 2023 10:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

तिलहर में एक सभासद ने महिला को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और उसे गोदाम में ले गया। महिला का आरोप है कि सभासद ने गोदाम में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
corporator physical exploited woman in the warehouse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने वार्ड-13 से सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसके परिजनों का कहना है कि गुड्डू को साजिशन फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन


तिलहर नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार शाम को थाने पहुंची और थाना प्रभारी धनंजय सिंह को बताया कि मोहल्ला जेरबरगद निवासी सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू से उसकी एक प्लॉट खरीदने की बात चल रही थी। सोमवार को अखलाक ने उसे प्लॉट दिखाने के लिए हाईवे पर बिजली उपकेंद्र के समीप स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी बुलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके पहुंचने पर अखलाक उसे एक खाली पड़े गोदाम में ले गया। गोदाम में अखलाक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने सीओ प्रियांक जैन को घटना से अवगत कराया। इसके बाद सीओ ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

चारपाई के पास पड़ी मिलीं चूड़ियां 

आरोपी सभासद के बेटे को बुलाकर गोदाम का ताला खुलवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान एक चारपाई के पास टूटी हुईं चूड़ियां मिलीं। रात करीब 11:45 बजे आरोपी सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी सभासद फरार हो गया है। 

सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि आरोपी सभासद की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित महिला को मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजकर चिकित्सा परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed