{"_id":"612d2d7e8ebc3e847778d835","slug":"corona-virus-shahjahanpur-news-bly458017029","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जाएं... कोरोना अभी गया नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाएं... कोरोना अभी गया नहीं है
विज्ञापन
शाहजहांपुर के छोटी सब्जी मंडी में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद सुस्त होने के बावजूद खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। शासन-प्रशासन मुस्तैदी से तीसरी लहर की आशंका के कारण तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं लोगों की बेपरवाही फिर से सामने आने लगी है। बाजार में बगैर मास्क टहलते तमाम लोगों को देखा जा सकता है। सामाजिक दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। 28 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिले मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जुलाई माह में संक्रमण की रफ्तार में कमी आई थी। इसके बाद इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे हैं। तकरीबन डेढ़ महीने से मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड खाली रहा था। स्वास्थ्य विभाग सितंबर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका जता रहा है। जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज 28 अगस्त को मिला था। उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मरीज 13 साल की किशोरी है, जोकि जलालाबाद की रहने वाली है। जिले में अब तक 20353 कोरोना संक्रमित अब तक मिल चुके हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करा रहा है।
सोमवार को शहर में स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया। इसमें महिलाओं व पुरुषों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई। एसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक नौ लाख, 10 हजार, 162 डोज लगाई जा चुकी हैं। सात लाख, 81 हजार, 860 को पहली और एक लाख, 28 हजार, 302 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। सोमवार को जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया। कटिया टोला स्थित सीएचसी पर 90 लोगों का टीकाकरण हुआ। हालांकि सोमवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने की वजह से टीकाकरण जल्दी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
अब सिर्फ छह घंटे में मिलेगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
सोमवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय में कोविड-19 आरटीपीसीआर बीएसएल-2 लैब का उद्घाटन वित्त, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। पीआरओ डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय ने बताया कि इस लैब के शुरू होने से शाहजहांपुर के लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अब रिपोर्ट महज छह घंटे में मिल जाएगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार, जलालाबाद पालिकाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उप-प्रधानाचार्या डॉ. नीरा गोयल, सीएमएस डॉ. एयू्पी सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप, लैब प्रभारी डॉ. मनीष दिवाकर, सहायक आचार्या डॉ. श्वेता जायसवाल, जूनियर रेजिडेंट डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. रितेश, वैज्ञानिक संदीप कुमार, अंजुम बी आदि मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं के साथ वित्त मंत्री ने जन्माष्टमी का पूजन भी किया।
कोरोना संक्रमण के मामले कम जरूर हुए है, लेकिन खतरा टला नहीं है। शनिवार को एक बच्ची कोरोना संक्रमित मिली है, जिसका इलाज किया जा रहा है। सभी लोगों से अपील है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहे। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाकर रखे। इसके साथ ही टीकाकरण जरूर करवाएं। तभी कोरोना से बचाव संभव हैं। - डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, एसीएमओ