फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

शाहजहांपुरः 77 प्रतिशत रहा कोरोना टीकाकरण

Sun, 17 Jan 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
corona vaccination
शाहजहांपुर। कोरोना महामारी से निजात के लिए शनिवार को जिले के चार केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। इसमें 400 में से 308 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिले में कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत 77 रहा, जबकि पूरे प्रदेश 78 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। वहीं कई ऐसे जिले रहे जहां पर निर्धारित लक्ष्य को 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद उससे निजात पाने के लिए लोगों को वैक्सीन का इंतजार था। अब वैक्सीन आने के साथ ही टीकाकरण की शुरुआत भी हो चुकी है। शनिवार को जिले के ब्लॉक बंडा, ददरौल व भावलखेड़ा में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों तथा सीएमओ ऑफिस में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। जिसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में काफी उत्साह भी था, उनको कोरोना से बचाव के लिए टीका लगेगा। इसी उत्साह के चलते शाहजहांपुर में लक्ष्य के सापेक्ष 77 प्रतिशत टीकाकरण हो सका। जोकि दूसरे जिलों से काफी अच्छा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का प्रतिशत 78 रहा। वहीं पड़ोसी जिलों में लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

मॉपअप में टीका लगवाने का मिलेगा मौका
शनिवार को टीकाकरण में छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने का एक मौका और मिलेगा। वह मॉपअप में कोराना का टीका लगवा सकेंगे। जिसका आयोजन चौथे शुक्रवार को किया जाएगा। जिले में चयनित 11631 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है। पहले दिन के लिए 400 लोगों की सूची तैयार की गई थी, जिसमें 308 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। 92 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे रहे जिनको किसी कारणवश टीका नहीं लग सका। इनमें गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed