{"_id":"5f108c948ebc3e63da158f27","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly41296778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट व क्लर्क की पत्नी समेत 14 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट व क्लर्क की पत्नी समेत 14 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पिछले तीन दिनों जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बृहस्पतिवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें जिला अस्पताल के एक फार्मासिस्ट व क्लर्क की पत्नी और दो स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 258 हो गई है। हालांकि 147 संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से भेजे जा चुके हैं। बाकी 111 का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर 16 जुलाई को जारी की गई सूची में नौ लोग संक्रमित बताए गए। इनमें जिला अस्पताल के एक फार्मासिस्ट की पत्नी, वहीं के एक क्लर्क की पत्नी, जिला अस्पताल का एक वार्ड ब्वॉय व एक नर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें फार्मासिस्ट और क्लर्क की जांच रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आ चुकी है।
इनके अलावा नगर के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज निवसी 55 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला कच्चा कटरा का 52 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला चमकनी का 52 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला पक्का तालाब निवासी 45 वर्षीय महिला तथा पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने ने संक्रमितों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिलहर में तीन संक्रमित और मिलने से मचा हड़कंप, कई इलाके सील
तिंलहर में तीन कोरोना संक्रमित और मिलने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया है। तीनों इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर 250 मीटर तक के इलाके को सील कर दिया गया है।
नगर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी एक्सिस बैंक कर्मचारी और मोहल्ला बहादुरगंज के युवक व डभौरा निवासी 16 वर्षीय की जांच रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। तीनों को देर रात एंबुलेंस से कोविड सेंटर भेज दिया गया। तीनों स्थानों पर बेरीकेटिंग तो कर दी गई है, लेकिन लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि तीनों स्थानों पर मेडिकल की 28 टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। यहां सर्वे के दौरान संदिग्ध मिले 173 लोगों के सैंपल लिए गए। है। एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ला बहादुरगंज, कुवरगंज, डभौरा और मिर्जापुर चारों स्थानों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। सभी कंटेन्मेंट जोन के आसपास का 250 मीटर एरिया को सील कर दिया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि बेरीकेटिंग लगाते समय कुछ लोगों से मामूली नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस के सहयोग से सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्थानों को 14 दिन के लिए सील कर दिया गया है। स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप कोरोना पॉजिटिव निकलने पर स्टेशन रोड सहित बैंक ऑफ बड़ौदा को बंद कर दिया गया है। उधर कस्तूरबा नगर और ग्रामीण क्षेत्र के दो विद्यालयों में कोरोना पॉजिटिव के माता-पिता के काम करने के कारण दोनों विद्यालयों के शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।
24 घंटे के लिए बंद रहे कलक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालय
बुधवार को कचहरी परिसर स्थित जिला पूर्ति कार्यालय की एक महिला कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बृहस्पतिवार से 24 घंटे के लिए परिसर स्थित कलक्ट्रेट, जिला कोषागार, विकास भवन, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए कार्यालय), जिला पूर्ति कार्यालय, जिला सैनिक पुनर्वास कार्यालय आदि पूर्णरूप से बंद रहे। एक साथ कलक्ट्रेट समेत परिसर में आने वाले सभी कार्यालय बंद हो जाने से फरियादियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादी बैरिकेडिंग देखकर ही बैरंग हो गए।
एहतियात के तौर पर कचहरी तिराहा, एसपी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग, खिरनीबाग चौराहा से कलक्ट्रेट की ओर आने वाली सड़क बुधवार रात से ही बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दी गई। प्रमुख रास्ते बंद हो जाने से जहां मार्ग स्थित दुकानें बंद रहीं, वहीं कचहरी आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चूंकि कचहरी और कलक्ट्रेट एक मार्ग पर ही आमने-सामने हैं, लिहाजा वादकारियों, वकीलों को कचहरी पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित एक्सिस बैंक भी कर्मचारी के संक्रमित मिलने के कारण 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।
नेत्र चिकित्सालय-एसबीआई का एक ब्रांच 14 दिन के लिए बंद
एक दिन पहले मोहल्ला खलीलशर्की में बैंक अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में नियमानुसार कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। कंटेन्मेंट जोन घोषित होने के कारण इस एरिया में स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय और इसके परिसर में हाल ही खुली एसबीआई की एक शाखा भी फंस गई, जिस कारण इन्हें भी 14 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि कंटेन्मेंट जोन होने के कारण नेत्र चिकित्सालय और बैंक शाखा बंद रहेगी, सुरक्षा के लिहाज से इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
संक्रमित मिले लोगों के आवासीय क्षेत्र में कंटेन्मेंट जोन घोषित
बुधवार को जिले में मिले 18 संक्रमितों के मोहल्लों की गलियों को बैरिकेडिंग कराकर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। कंटेन्मेंट जोन लग जाने से क्षेत्रीय लोग कम और उस रास्ते से निकलने वालों को अधिक परेशानी बढ़ गई है।
कंटेन्मेंट जोन में सबसे अधिक समस्या संक्रमित व्यक्ति के आसपास के मकान वालों के लिए हो जाती है। उन्हें घर से बाहर निकलने में भय भी रहता है। खासकर बच्चों को 14 दिन के लिए घर में बैठाए रहना बड़ा मुश्किल काम होता है, लेकिन यह भी उन्हें करना पड़ रहा है।
फिलहाल शहर के व्यस्तम इलाकों में एक खिरनीबाग, तारीन गाड़ीपुरा, वाजिद खेल, सदर बाजार, पक्का तालाब, अंटा चौराहा, सिटी पार्क, भारद्वाजी, बाडूजई प्रथम आदि मोहल्लों में कोरोना पाजिटिव पाए गए लोगों की गलियों को बल्लियों से बंद कर दिया गया है और गली में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही बैरिकेडिंग के पास पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।