{"_id":"5f0cb0d48ebc3e636f228fc9","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4126373196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहने को इलाका सील ..पुलिस गायब..संक्रमित के घर के बाहर जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहने को इलाका सील ..पुलिस गायब..संक्रमित के घर के बाहर जुटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके घर के आसपास का ढाई सौ मीटर के एरिया को सैनिटाइज करने के साथ ही बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग कोरोना संक्रमण को गंभीरता से नही ले रहे हैं। हालत यह है कि कई लोग संक्रमित युवक के घर हालचाल जानने भी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर पुलिस गायब है।
गौरतलब है कि रविवार रात को नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रात में ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए ददरौल के कोविड-19 अस्पताल भिजवाया।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे संक्रमित युवक के घर के पास बाहर मोहल्ले के कई लोग घूमते दिखाई दिए। यह लोग मास्क तक नही लगाए थे। उधर, शनिवार और रविवार की बंदी के बाद सोमवार को दुकानें खुली तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। खुटार पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि संक्रमित युवक के परिवार के लोगों को कोरोना सैंपल के लिए पुवायां सीएचसी भेजा जाएगा और होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
25 लोगों को जांच के लिए सीएचसी भेजा
खुटार। सोमवार को पीएचसी पर गांव सिल्हुआ, महोलिया, खुटार के मोहल्लों से 25 लोगों का सैंपल लेने के लिए पुवायां सीएचसी भेज दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के घर से ढाई सौ मीटर के दायरे में घर घर जाकर सर्वे किया।