{"_id":"5ed548918ebc3e906b602c83","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4077966181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से छोटे बच्चों के साथ आए परिवार शेलटर होम में हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से छोटे बच्चों के साथ आए परिवार शेलटर होम में हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। नेपाल और दूसरे राज्यो से सोमवार को 375 प्रवासी मजदूर तिलहर पहुंचे। सभी की जीजीआईसी शेल्टर होम पर जांच की गई।
सोमवार शाम पांच बजे तक नगर के जीजीआईसी शेल्टर होम पर कई बसों में नेपाल के गोपालगंज, बिहार और गोरखपुर से 199 प्रवासी मजदूर तिलहर पहुंचे। सभी मजदूरों की सरकारी डॉक्टरों की टीम से थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच में सभी मजदूर ठीक पाए गए हैं। शेल्टर होम प्रभारी अंकुर चौधरी ने बताया कि सभी मजदूरों को खाना खिलाने और राशन किट देने के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। नेपाल से आए मजदूरों ने बताया कि वहां वे ईट भट्टों पर मजदूरी करते थे।
उधर, नगर के सेंट मेरी स्कूल में बने शेल्टर होम में 46 प्रवासी मजदूर पहुंचे। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। ठीक पाए जाने पर राशन किट देकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
नगर की सीएचसी पर सोमवार को मुंबई, दिल्ली, नोएडा, देहरादून और नेपाल से 130 प्रवासी मजदूर पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि सभी मजदूर जांच में ठीक पाए गए हैं। इनमें दो मजदूर मुंबई से आए हैं, जिन्हें मंगलवार को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है इसी के मद्देनजर मंगलवार से नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में आशाओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से सभी का चेकअप किया जाएगा।