फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

मिर्जापुर के युवक और दो बच्चों समेत चार कोरोना पॉजिटिव

Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
corona
मिर्जापुर के बानगांव से कोरोना पॉजिटिवको एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को मिर्जापुर ब्लॉक के बानगांव में एक युवक और उसके दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि युवक की पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेिटिव आई है। चौथा कोरोना संक्रमित खुदागंज के गांव मकरंदापुर का युवक निकला है। चारो संक्रमितों को कोविड -19 अस्पताल ददरौल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर ब्लॉक के बानगांव निवासी युवक हरियाणा के गुड़गांव स्थित कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। देश में लाकडाउन लगने के बाद फैक्ट्री बंद हो गई। मगर युवक परिवार सहित वहीं फंसा रहा। लॉकडाउन में छूट मिलने पर युवक उसकी पत्नी और दोनों बच्चों समेत आठ लोग प्राइवेट गाड़ी लेकर 25 मई को गांव लौट आए। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद सभी को होम क्वारंटीन कर दिया था। अगले दिन 30 मई को उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सोमवार को युवक और उसके दो बच्चों की लोगों कीजांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसका पता लगने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर सोमवार देर शाम मिर्जापुर थाना इंचार्ज दिलीप यादव बानगांव जा पहुंचे गए और गांव में घूम रहे लोगों को फटकार कर घरों के अंदर कर दिया। इस बीच सीएचसी मिर्जापुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। पुलिस ने गांव को सील करने के लिए बैरिकेडिंग करना शुरू कर दिया। गांव में एक साथ तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिल जाने से गांव में खलबली मच गई। अधिकारियों की गाड़ी पहुंचने पर कुछ युवा घर से बाहर निकले। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की ट्रैबल हिस्ट्री जानने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को खुदागंज में एक, शनिवार को ददरौल में दो और बंडा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को तीन और पॉजिटिव केस मिल जाने से जिले कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 26 हो गई है। जबकि छह लोग स्वस्थ होकर घर भी पहुंच चुके हैं। स्वस्थ होने वाले लोग निगोही, पुवायां, कलान और खुदागंज के हैं।
दिल्ली से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित
खुदागंज। दिल्ली से सोमवार शाम करीब तीन बजे खुदागंज के गांव मकरंदापुर लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। 28 मई को दिल्ली में उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दिल्ली प्रशासन की ओर से सूचना जिला प्रशासन को दी गई, जिस पर गांव पहुंची टीम ने गांव को सील कर युवक को कोविड 19 अस्पताल ददरौल भेज दिया। उसके परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

बानगांव में मिले संक्रमित लोगों में एक पुरुष और उसके दो बच्चे शामिल हैं, जबकि उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। घरवालों ने बताया कि सभी लोग 25 मई को गुड़गांव से प्राइवेट वाहन से घर लौटे थे। उस गाड़ी में कुल आठ लोग सवार थे। -डॉ. शैलेंद्र आर्य, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed