फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव मिलने के दूसरे दिन सामान्य रहा जनजीवन

Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
corona
कांट। गुरुग्राम से लौटे दो भाइयों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से ददरौल ब्लॉक के गांव बरनावा में दहशत का माहौल है। कन्टेन्मेंट जोन घोषित करने के बाद पूरे गांव के सील कर दिया गया है, जिससे गांव में सन्नाटा पसरा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों तलाश की।
विज्ञापन

ददरौल ब्लॉक के गांव बरनावा के दो युवक गुड़गांव में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन लागू होने पर गुड़गांव में दोनों को काम मिलना बंद लो गया तो 17 मई को रोडवेज बस में अपने गांव लौटे थे। वहां से लौटने पर दोनों केा होम क्वारंटीन किया गया था। 28 मई को उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र आर्या ने बताया कि रविवार 15 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें बरनावा गांव के दोनों युवक पॉजिटिव पाए गए। दोनों युवा आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं।
विज्ञापन

दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बरनावा गांव को बैरीकेडिंग करके सील किया जा रहा है। गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित होने की जानकारी दी। 500 मीटर के दायरे में आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया है। ग्रामीण सुरेश चंद्र पांडेय, अखिलेश कुमार आदि ने बताया कि सोमवार सब कुछ सामान्य रहा। लोग खेती के काम से खेतों में भी गए। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे कर रही है, जांच कार्य भी चलता रहा। इसके अलावा गांव में पुलिस लगी हुई है, जो लोगों को महामारी से बचने की सलाह के साथ दूर-दूर रहने की नसीहत भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed