फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

सामाजिक दूरी दरकिनार..मुश्किल में डालेगी भीड़

Mon, 11 May 2020 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर। जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद बाजार खुले तो जिंदगी तेजी से पटरी पर लौटने लगी। मगर इसके साथ ही लोग कोरोना के खतरे को लेकर बेपराह नजर आने लगे हैं। यही वजह रही कि सोमवार को तिलहर में व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक, जनसेवा केंद्र, थाने के गेट और वकीलों के बिस्तर समेत लगभग हर जगह सामाजिक दूरी नदारद नजर आई। लोगों का कहना है कि अगर इस स्थिति पर ध्यान नहीं दिया तो ग्रीन जोन मुश्किल में पड़ सकता है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर समय सारणी के अनुसार विभिन्न प्रतिष्ठानों के खुलने का क्रम जारी है। मगर सोमवार का नजारा अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अलग रहा। बाजार खुलने पर रोजमर्रा का सामान लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले तो चहल-पहल के बीच सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। आम दिनों की तरह ही दुकानों पर भीड़ लगाकर पहले की तरह ही खरीदारी करते नजर आए और व्यापारी भी इससे अनजान बने रहे। कस्बे की विभिन्न बैंक शाखाओं में भी भीड़ लगी रही। पुलिस चौकी बिरियागंज के समीप जनसेवा केंद्रों पर 500 रुपये खाते से निकालने को लेकर महिलाओं की कतारें लगी रहीं, जिनको सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थे। कोतवाली पर भी फरियादियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दोपहर के समय थाने के मुख्य द्वार पर पेड़ के नीचे फरियादियों का तांता लगा रहा लेकिन पुलिस ने सामाजिक दूरी का पालन कराने की जहमत नहीं उठाई। इसी तरह तहसील परिसर में वकीलों के बिस्तरों पर भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

जलालाबाद में मास्क नहीं, भीड़ लगा रहे लोग
जलालाबाद। कोराना से जंग जीतने के सामाजिक दूरी जरूरी है, लेकिन लापरवाह लोग भीड़ लगाकर इस लड़ाई को कमजोर करने में लगे हैं। जलालाबाद बाजार में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानदारों ने भी कोरोना को लेकर कोई इंतजाम नहीं किये हैं। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है। तहसील के अधिकारियों और पुलिस ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती कम कर दी है। सबसे ज्यादा खराब स्थित बैंकों में है, जहां रोजाना जुटने वाली भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग बैंकों खुलने से पहले ही गेट पर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुली तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। बल्कि रुपये पहले निकालने के चक्कर में लोग आपस में धक्का मुक्की करते नजर आए। अफरातफरी मची देख बैंक कर्मियों ने कनेक्टिविटी चले जाने की बात कहकर ग्राहकों को लौटने लगे। बैंक में भीड़ लगने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और डंडे फटकार कर लोगों को लाइन में सामाजिक दूरी बनाकर खड़ा कराया। कहीं तब जाकर बैंक का कार्य सुचारु रूप से चल सका। संवाद
भीड़ में घुसना नहीं चाहते अधिकारी और कर्मचार
पुवायां। शाहजहांपुर ग्रीन जोन में है, तो अधिकारियों ने शर्तों के साथ कई ढील दी हैं, लेकिन ध्यान रहे कि लॉकडाउन समाप्त नहीं हुआ है। पुवायां तहसील क्षेत्र में हालात ऐसे हैं कि लगता ही नहीं कि लॉकडाउन लगा हुआ है। बैंकों में भारी भीड़ हो रही है और लोग सामाजिक दूरी का कतई पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी भी भीड़भाड़ वाली जगहों का रूख करने की जरूरत नहीं समझते हैं, इससे कभी भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। सोमवार को भी पुवायां, खुटार, बंडा में यही स्थित रही।

खुटार, बंडा और पुवायां की बैंकों में भीड़ उमड़ने की सूचनाएं मिली है। बाजार में भी भीड़ हो रही है। सभी स्थानों पर पुलिस भेजकर व्यवस्थाओं को सही कराया जाएगा।
नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed