{"_id":"5e8614a68ebc3e6fc9416d59","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4015130197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह घूमने वालों को मिला सबक, दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह घूमने वालों को मिला सबक, दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। लॉकडाउन के नौवें दिन नगर में बृहस्पतिवार को अलग नजारा दिखाई दिया। सुबह के समय बेवजह घूमने वालों और चोरी छिपे दुकान खोलने वालों को पुलिस ने सबक सिखाते हुए किसी को उठक-बैठक लगवाई तो किसी को डंडे फटकारकर भगाया। महिलाओं को भी कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस ने एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह नगर के प्रमुख रास्तों पर पैदल, बाइक और साइकिल से जाने वालों से कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू कर दी। सही जवाब न मिलने पर कई लोगों को उठक बैठक लगवाई गई, जबकि रौब झाड़ने वालों को डंडे भी लगाए। गली नुक्कड़ में दुकान खोलने वालों को भी नहीं बक्शा गया। पुलिस के कड़े रुख से कुछ ही देर में सड़कों पर सन्नाटा हो गया। गांव रौली बौरी में एक व्यक्ति किराना की दुकान खोले सामान बेच रहा था और वहां लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस को देख अन्य लोग भाग निकले, जबकि दुकानदार को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद