फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव के साथ ओमान से लौटे युवक को किया क्वारंटीन

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। ओमान से 20 मार्च को लौटे एक युवक को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। 11 दिन से यह युवक घर में रह रहा था और अपने परिचितों से मिल रहा था। उसके साथ ही लौटा बिहार का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला तो इसके बारे में जिला प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद युवक को तलाशकर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। अफसरों का कहना है कि यदि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह अब तक जिन लोगों से मिला, उनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ओमान में काम करता था। 20 मार्च को वह शहर लौटा और घर परिवार के साथ ही अन्य लोगों से मिलता रहा। शासन के पास मंगलवार को रिपोर्ट आई कि जिस फ्लाइट से वह ओमान से लौटा था, उसमें बिहार का भी युवक था और वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश की और फिर उसे जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जांच के बाद बुधवार सुबह उसका सैंपल लखनऊ भेजा गया है। वहीं, जिस मोहल्ले में युवक रहता था, वहां खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आपसी दूरी बनाकर लॉकडाउन का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

दरअसल जिस फ्लाइट से युवक ओमान से आया था। उस फ्लाइट का एक युवक कोरोना पॉजीटिव मिला है। इसलिए संदेह के आधार पर ओमान से लौटे युवक का सैंपल लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक तक वह आइसोलेशन वार्ड में रहेगा। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो यह भी देखा जाएगा कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में रहा है। - डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक से लौटे पांच लोगों समेत सात क्वारंटीन
कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों में रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पांच लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। यह लोग 15 मार्च को कर्नाटक से लौटे थे। वही,ं सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि सिंधौली ब्लॉक क्षेत्र के दो लोग भी क्वारंटीन किए गए हैं।

कुबैत से ससुराल लौटे युवक को घर में किया आइसोलेट
हापुड़ निवासी एक युवक कुबैत में काम करता था। उसकी ससुराल रोजा स्थित एक कॉलोनी में है। रोजा पुलिस को जानकारी मिली कि वह कुबैत से अपनी ससुराल आया है। इस पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंच गई और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद 14 दिन का नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि न तो वह किसी से मिलेगा और न ही उससे कोई मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed