फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

दूसरे प्रदेशों से आए आठ लोगों को किया क्वारंटीन

Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
खुटार। लॉकडाउन होने से दूसरे प्रांतों में काम करने वाले श्रमिक घर लौटे तो शासन के आदेशों के तहत उनको गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव नवाजपुर के आठ श्रमिक हरियाणा, हापुड़, दिल्ली, ऊधमसिंह नगर, अमेठी आदि से घर लौटे। गांव के लोगों ने उनको घर जाने से रोक दिया। प्रधान विजय सिंह भदौरिया ने उनको गांव के प्राथमिक स्कूल में ठहरा दिया और राशन, रजाई, बिस्तर आदि उपलब्ध कराया। श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिसमें उनको कोई बीमारी नहीं पाई गई लेकिन फिर भी उनको 14 दिन तक स्कूल में ही रुकने को कहा गया है।
उधर, गांव कुइयां में दिल्ली, हरिद्वार से काम करके घर लौटे पांच श्रमिकों की खुटार के सरकारी अस्पताल में जांच कराई गई। जांच में सभी की हालत सामान्य बताई गई है। प्रधान विजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद श्रमिकों को घर भेज दिया गया है। बाहर से आने वालों के लिए गांव कुइयां, नवदिया के स्कूल में रजाई, बिस्तर, राशन आदि उपलब्ध है। किसी के बीमार होने की पुष्टि होती है तो 14 दिन तक स्कूल में रोका जाएगा।
विज्ञापन

दो और कोरोना संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट भी आई निगेटिव
कोरोना संदिग्ध पाए गए दो और लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार दोपहर आ गई। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं ओमान से आए एक और युवक को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। उसका सैंपल बुधवार को लेने के बाद जांच को भेजा गया है। ओमान के युवक को मिलाकर अब तक जिले में 20 सैंपल भेजे जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा आदि स्थानों से आने वाले लोगों में 12 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। इनमें से दस लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आ गई थी। दो लोगों का सैंपल लेकर मंगलवार को जांच के लिए भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट भी बुधवार दोपहर आ गई, जिसमें कोरोना निगेटिव पाया गया। यह जिले को राहत देने वाली खबर है कि अभी तक बीस सैंपल जांच को भेजे गए, जिनमें 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, सीएमओ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी संदिग्ध लग रहा है। उसकी जांच हो रही है। फिलहाल अभी तक अपने जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। यह अच्छी बात है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed