फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona death and new positive cases

कोराना से जलालाबाद के बुजुर्ग की मौत, 24 लोग संक्रमित मिले

Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
corona death and new positive cases
शाहजहांपुर। कोरोनो संक्रमण कमजोर होने के साथ संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है। हालांकि कोरोना से लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह जलालाबाद के एक बुजुर्ग की कोराना से मौत हो गई। उनका जिला चिकित्सालय के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा जिले में 24 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोराना का शिकार हुए 60 वर्षीय बुजर्ग जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर के रहने वाले थे। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में मेडिकल दवा लेकर खाते रहे। इससे फायदा न होने पर डॉक्टर के पास गए। तब डॉक्टर ने कोरोना की जांच कराने की सलाह दी। फिर उन्होंने 21 सितंबर को जलालाबाद सीएचसी जाकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल वालों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी तो खलबली मच गई। कोविड नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार के अनुसार रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 24 लोग कोराना संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5539 हो गई है। इनमें 2377 लोग ठीक हो चुके हैं। इनके अलावा 2444 होम आइसोलेशन पूर्ण कर चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग खासी राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed