{"_id":"b977459fc1432034aa4ab08b94b5131a","slug":"corey-will-be-educated-on-community-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित बनने से होगा कोरी समाज का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित बनने से होगा कोरी समाज का विकास
खुदागंज, शाहजहांपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरी समाज कल्याण सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई के साहस और सहनशीलता से कोरी समाज की महिलाओं को शिक्षा लेने की आवश्यकता है।
वह कस्बा स्थित जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में कोरी समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कोरी समाज के लोग संगठित होकर शिक्षित बने, तभी हमारे समाज का विकास होगा। इस अवसर पर समिति के ब्लाक अध्यक्ष तुलसीराम कोहली ने कहा कि कोरी समाज की हर सरकार में उपेक्षा की गई। इसका कारण है कि समाज के लोग संगठित नहीं है। तुलसीराम ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुये नगर की 16 अतिनिर्धन एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किये। इस अवसर पर समिति के बृजराम, मनोज कुमार, हेमराज, प्रहलाद, रेखा कोहली, लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिवशंकर त्रिपाठी ने किया।