फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   contempt to code of cunduct by SP candidate

सपा प्रत्याशी रोशनलाल व उनके पुत्रों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Feb 2022 08:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
contempt to code of cunduct by SP candidate
शाहजहांपुर। निगोही थाने में तिलहर विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा और उनके पुत्र सचिन कुमार व मनोज कुमार समेत 500-600 अज्ञात लोगों पर बगैर अनुमति के रोड शो निकालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सचल दल द्वितीय टीम के रामनरेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन समेत कई धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिलहर के सपा प्रत्याशी रोशन लाल ने शक्ति प्रदर्शन व जनसंपर्क करने के लिए निगोही में रोड शो निकाला था। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। कोविड नियमों का पालन नहीं करने और बिना अनुमति के भीड़ एकत्रित करने पर उड़नदस्ता टीम ने संज्ञान लिया। टीम के सदस्य रामनरेश सिंह ने निगोही थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह आठ से शाम चार बजे तक हमजापुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह 11.10 बजे सपा के प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा अपने पुत्र सचिन कुमार और मनोज कुमार निवासी कस्बा निगोही ने 500-600 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के जुलूस निकाला। जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। कोविड-19 महामारी के निर्देशों का पालन भी नहीं किया गया। तहरीर आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 145, 146, 341, 171-एच, 269, 188 और महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत धारा 3 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------------
-एफएसटी ने थाने पर तहरीर दी थी। जिसके बाद सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा, उनके दो पुत्रों समेत 500-600 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने, आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed