{"_id":"5deaa1468ebc3e1bb839b39d","slug":"construction-shahjahanpur-news-bly3870398124","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पॉवर केबिन की शटरिंग टूटने से गिरे पिलर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पॉवर केबिन की शटरिंग टूटने से गिरे पिलर, दो घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माणाधीन पावर केबिन की शटरिंग टूटने से पिलर गिर पड़े। घटना के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही निर्माणाधीन केबिन के पिलर गिरने को लेकर रेल अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, जिससे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग होने की आशंका जताई जा रही है।
शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए दोबारा से ट्रेनों का संचालन करने को लाइन बिछाने के साथ ही नए पॉवर केबिन के निर्माण का काम चल रहा है। शुक्रवार को बिल्डिंग की दूसरी मंजिल का काम पूरा किया रहा था। तभी शाम करीब साढ़े तीन बजे बिल्डिंग बनाने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक टूट गई। जिससे निर्माणाधीन बिल्डिंग के दो पिलर गिर गए। जिसकी चपेट में आने से निर्माण कार्य कर रहे दो मिस्त्री भी घायल हो गए। निर्माणाधीन पावर केबिन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। शटरिंग टूटने और पिलर गिरने से घायल होने वाले दोनों मिस्त्री को जेसीबी लगाकर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से नीचे उतारा गया। घायल होने वालों में सिजोलिया नवाबगंज का इकबाल व एक अन्य शामिल हैं। जिन्हें साथ में काम करने वाले मजदूर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
बरेली की कंपनी करा रही निर्माण
- पॉवर केबिन की बिल्डिंग का काम बरेली की किसी कंपनी को दिया गया है। जिसके ठेकेदारों का नाम रवि और सलीम बताया जा रहा है। लेकिन बिल्डिंग के पिलर गिरने और दो लोगों के घायल होने की सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। रेल अधिकारियों ने इस मामले में अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। उनका साफ कहना है कि बिल्डिंग के निर्माण का काम ठेके पर दिया गया है। उन्हें निर्माण कार्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पावर केबिन के निर्माण का ठेका दिया गया है। निर्माणाधीन पावर केबिन के पिलर टूटने की सूचना मिली है, लेकिन उन्हें निर्माण कार्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। - आरसी पाल, स्टेशन अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे।
- पूर्वोत्तर रेलवे के पावर केबिन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है और न ही वह कुछ भी बताने के लिए अधिकृत हैं। मुकेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे।