सिपाही भर्ती परीक्षा: जीएस और गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, बताया कैसा रहा पहली पाली का पेपर
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली का पेपर संपन्न हो गया। पहली पाली के परीक्षार्थियों के अनुसार पिछली बार की अपेक्षा कठिन प्रश्नों ने परेशान किया। गणित के सवालों में अभ्यर्थी उलझे रहे। प्रश्न हल करने के लिए समय कम पड़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली का पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे मायूस नजर आए। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर में सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्नों को देखकर उनके होश उड़ गए। पिछली बार की अपेक्षा कठिन प्रश्नों ने परेशान किया।
शनिवार को जिले में जीएफ कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, जीआईसी, आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत सभी 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से पहली पाली का पेपर शुरू हुआ। इसके लिए सवेरे आठ बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। गेट पर ही पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के बाद में परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस पाली के लिए 5256 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 3981 परिक्षार्थीउपस्थित रहे। जबकि 1275 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
कड़ी निगरानी में कराई गई परीक्षा
परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर रही। कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों के हाथों में बनी राखी, कलाबा, घड़ी, चैन आदि को केंद्र के भारी उतरवा लिया गया।
परीक्षार्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
सीतापुर के मोनू सिंह ने बताया कि पेपर में जीएस बिल्कुल भी समझ नहीं आया। पिछली बार से भी ज्यादा कठिन आया था। आउट ऑफ सिलेबस भी तमाम क्वेश्चन थे। शोएब ने कहा कि पेपर में कुछ सवाल रिपीट हुए हैं, जोकि पहले वाले पेपर में भी आए थे। पिछली बार से पेपर सही रहा। सीतापुर के आकाश ने कहा कि पेपर में रीजनिंग के प्रश्न ज्यादा आए थे पिछले बार रीजनिंग कम थी। करंट अफेयर से दो-तीन क्वेश्चन ही आए थे। मेरा पेपर अच्छा हुआ है।
बरेली की साक्षी ने कहा कि मेरे हिसाब से पेपर तो अच्छा आया लेकिन कुछ सवाल बहुत कठिन थे। फिर चाहे वह हिंदी, गणित के प्रश्न सामान्य थे, जीएस ने काफी उलझाए रखा। फिलहाल पेपर ठीक हुआ है। पूजा ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर तो ठीक रहा कुछ सवाल कठिन आए थे उनको हल करने में समय लग गया। हालांकि पेपर पूरा कर दिया है। पास होने की उम्मीद है।