फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constable Keshav was in depression after being threatened by Lucknow's girl

Shahjahanpur News: लखनऊ की युवती के धमकाने पर अवसाद में आ गया था सिपाही केशव

Sun, 05 Mar 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Constable Keshav was in depression after being threatened by Lucknow's girl
सिपाही केशव का फाइल फोटो।
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। थाने में तैनात रहे सिपाही केशव कुमार की लखनऊ की अपर्णा नाम की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। अंतरंग बातें होने के बाद युवती केशव को ब्लैकमेल करने लगी। वह तनख्वाह मांगने के साथ ही जेल भिजवाने की धमकी देती थी। शुक्रवार शाम मेरठ से आए केशव के पिता रामकुमार ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के थाना खरखौदा के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी किराना व्यापारी रामकुमार का पुत्र 23 वर्षीय केशव अल्हागंज थाने में सिपाही था। 2021 में आरक्षी के पद पर नियुक्त होने के बाद उसकी अल्हागंज थाने में पहली पोस्टिंग थी। 26 फरवरी की शाम केशव ने बाईपास स्थित किराये के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसका शव अगले दिन परिजनों के आने के बाद फंदे से उतारा गया था। परिजन शव लेकर मेरठ चले गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम केशव के पिता रामकुमार ने अल्हागंज थाने पहुंचकर लखनऊ उत्तरी कमिश्नरेट निवासी अपर्णा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कराया है। रामकुमार ने रिपोर्ट में कहा है कि केशव का संपर्क इंस्टाग्राम के जरिये अपर्णा से हुआ था। फिर दोनों बातचीत करने लगे। अब अपर्णा बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। केशव से तनख्वाह मांगती थी। न देने पर जेल भिजवाने और नौकरी छुड़वाने की धमकी देती थी। इसके चलते केशव तनाव में रहने लगा था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ही केशव ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच कर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed