फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   constable death

जिला कारागार में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 20 Sep 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
constable death
मृतक सिपाही गणेश सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला कारागार में तैनात सिपाही गणेश सिंह (38) संदिग्ध हालात में अपने किराये के मकान में पुलिस को बेसुध मिले थे। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात ही उनकी मौत हो गई। सिपाही के भाई के संदेह जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बस्ती जिले के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के गांव भरौलिया निवासी गणेश सिंह का बरेली के केंद्रीय कारागार से शाहजहांपुर जिला कारागार में तबादला हुआ था। एक अगस्त को उनकी यहां पर तैनाती हुई थी। सिपाही गणेश 28 अगस्त से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। जिला कारागार प्रशासन की तरफ से गणेश को इस संबंध में नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गणेश जिला कारागार के पास नशे की हालत में खड़ा था। किसी से उसने अभद्रता की तो पीड़ित ने सदर बाजार थाने में सूचना दी। सदर बाजार थाने की पुलिस जानकारी करने के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज के बगल की गली में स्थित सिपाही के किराये के मकान में पहुंची। सिपाही कमरे में नशे में बेसुध और अर्द्धनग्न स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस ने जिला कारागार अधीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक के निर्देश पर स्टाफ ने सिपाही को शुक्रवार की रात में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उस वक्त भी सिपाही नशे की हालत में था। इलाज के दौरान शनिवार की रात सिपाही गणेश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही कारागार अधीक्षक ने बस्ती जिले में संबंधित थाने के माध्यम से सिपाही के परिवार को सूचना पहुंचाई। इसके बाद सिपाही का भाई बड़ा भाई महेश सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
सिपाही के घुटनों और कोहनी में मामूली चोट के निशान देखकर महेश ने संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिला कारागार प्रशासन की तरफ से सिपाही की मौत का कारण और पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए डीएम से पोस्टमार्टम पैनल से कराने और वीडियोग्राफी कराने का आग्रह किया गया है। जिला कारागार प्रशासन ने सदर बाजार थाने में ज्ञात घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेसुध हालत में मिले सिपाही को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हुई है। कारागार प्रशासन की तरफ से थाना सदर बाजार में एक एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बीडी पांडेय, जिला कारागार अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed